फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 blocks, counting today, preparations complete

18 ब्लॉकों में मतगणना आज, तैयारियां पूरी

Sat, 12 Dec 2015 11:13 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
सुबह सात बजे से जिले के 18 ब्लॉकों में एक साथ सुबह सात बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी। शनिवार डीएम व एसपी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मतगणना स्थल तक भीड़ को रोके जाने के लिए बैरियर लगाए गए हैं। यही नहीं जुलूस निकालने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर कार्रवाई होगी।

चार चरणों में हुए मतदान के बाद जिला प्रशासन की ओर से शनिवार देर शाम मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। ब्लॉकों में मुख्यालय के नजदीक इंटर कॉलेजों को मतगणना के लिए अधिगृहीत किया गया है।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग कराकर टेबल लगाई गई हैं। बिना पास के किसी को भी मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्रों के बाहर पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना में 8280 कर्मचारियों को लगाया गया है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को मतगणनास्थल बनाया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने मतगणना स्थलों का जायजा लिया।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि मतगणना में लगे कर्मियों से अभद्रता करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

चाहे फिर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी हो या फिर एजेंट यदि किसी ने मतगणना कर्मी से अभद्रता की तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मतगणना में किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि जिले के 18 ब्लॉकों में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो गई। जीत के बाद जुलूस या फिर नारेबाजी करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed