फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1799 teenagers got second dose, 681 got booster vaccine

1799 किशोरों को मिली दूसरी डोज, 681 को बूस्टर टीका

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
1799 teenagers got second dose, 681 got booster vaccine
रायबरेली। जिले में किशोर-किशोरियों में पहली डोज के टीके के साथ ही दूसरी डोज के टीकाकरण में तेजी आ गई है। शुक्रवार को 1799 किशोर-किशोरियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। 3627 किशोरों को पहली डोज मिली। बूस्टर डोज लगवाने के लिए 681 लोग बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 21,546 लोगों में टीकाकरण किया गया। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 1271 लोगों को प्रथम व 14,158 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

681 कर्मचारियों ने बूथों पर पहुंचकर बूस्टर डोज का टीका लगवाया। इसके अलावा 2627 किशोर-किशोरियों को प्रथम और 1799 को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया।
183 ने जीती जंग, 76 नए कोरोना मरीज मिले
जिले में हर रोज कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। शुक्रवार को 76 नए रोगी मिले, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखकर दवा की किट घर पहुंचाई गई। पहले से संक्रमित 183 मरीज स्वस्थ हो गए। सभी को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 798 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed