{"_id":"60e34d108ebc3e5498080624","slug":"1790-people-were-vaccinated-raibaraily-news-lko58563188","type":"story","status":"publish","title_hn":"1790 लोगों को टीके लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1790 लोगों को टीके लगाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शहर की मलिन बस्ती कल्लू का पुरवा, बहराना, जफर नगर में सोमवार को कोरोना टीके को लेकर लोगों में जोश दिखा। प्राथमिक विद्यालय कल्लू का पुरवा में लगे कैंप में 160 लोगों ने टीका लगवाया। प्रबंधन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी का रहा। सत्र का उद्घाटन नगर शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह व सभासद सुनीता चौधरी ने किया।
शहरी आशा शीला श्रीवास्तव, सरला श्रीवास्तव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता पाल, पुष्पा श्रीवास्तव एवं महिला आरोग्य समिति ने जनता को प्रेरित कर टीकाकरण करवाया। एएनम अनुपम, अनीता पटेल व नेहा वर्मा ने लोगों का पंजीकरण कर टीका लगाया। शहरी स्वास्थ्य समन्वयक विनय पांडेय एवं वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर अनुरुद्ध शुक्ला ने बताया कि टीके को लेकर मलिन बस्तियों में लोगों में काफी जोश है।
उन्होंने बताया कि शहर में सोमवार को सबसे अधिक 1790 लोगों को टीके लगे। महिला स्पेशल सेंटर पर 60 अभिभावक स्पेशल में 57 टीके लगे। इसके अलावा जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 510, आईएमए में 253, पीएचसी देवानंदपुर में 210, पीएचसी गोराबाजार में 170 टीके लगाए गए।
विज्ञापन
वर्क प्लेस जिला जेल में 190, दीवानी कचहरी में 100, पीएसी में 90 और रेलवे में 90 लोगों कें टीके लगाए गए। जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सुबह से ही भीड़ लग गई।