फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1452 परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे 2256 पोलिंग बूथ

1452 परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे 2256 पोलिंग बूथ

Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
1452 परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे 2256 पोलिंग बूथ
रायबरेली। जिले में लोकसभा चुनाव कराने के लिए 6 मई को 1452 परिषदीय विद्यालय भी मतदान केंद्र बनेंगे, जहां 2256 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन



इन सभी विद्यालयों में जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी गई थी। अब सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने रिपोर्ट दे दी है कि विद्यालय में वे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो कि मतदान केंद्र की मूलभूत जरूरतों में शामिल हैं।


यानी कि मतदान केंद्र बनने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रसाधन, बिजली, रैंप, हैंडपंप, फर्नीचर आदि के संबंध में मुआयना करा लिया गया है और सभी कमियां दूर कराई जा चुकी हैं।
विज्ञापन



रायबरेली संसदीय क्षेत्र में 6 मई को मतदान होगा। यहां की आबादी लगभग 33 लाख है, जिसमें 19.85 लाख लोग मतदान करेंगे।


इसके लिए जिले की सभी छह तहसीलों में 1545 मतदान केंद्र बनाए जाने हैं, जिनमें 2256 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें से ज्यादातर मतदान केंद्र बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यानी कि 1452 परिषदीय विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जहां 2256 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। मतदान केंद्र बनने वाले विद्यालयों का युद्ध स्तर पर निरीक्षण कराया गया, ताकि खामियां दूर की जा सकें।



सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इस बाबत प्रमाणपत्र भी मांग लिया गया है कि उनके विकास क्षेत्र में कोई भी ऐसा स्कूल नहीं बचा है, जो मतदान केंद्र बनना है और उसमें कोई कमी है। सभी बीईओ ने खामियां दूर कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed