फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   चुनाव के दौरान आ चुकीं 1025 शिकायतें, 26 लंबित

चुनाव के दौरान आ चुकीं 1025 शिकायतें, 26 लंबित

Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के दौरान आ चुकीं 1025 शिकायतें, 26 लंबित
रायबरेली। लोकसभा चुनाव से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए कलेक्ट्रेट स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में अब तक 1025 शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन



इसमें 1007 शिकायतें ऑनलाइन आईं हैं। 21 शिकायतें विभिन्न नेताओं व लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर किया है। मामले में अब तक मात्र 26 शिकायतें ही ऐसी बची हैं, जिनका निस्तारण शेष बचा है।


लोकसभा की शिकायतों को सुनने के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। कॉल सेंटर, जनरल पब्लिक कंप्लेन व 1950 के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।


शिकायत प्रकोष्ठ में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक कॉल सेंटर में 160 शिकायतें आईं। जनरल पब्लिक कंप्लेन के काउंटर में 445 शिकायतें और 1950 नंबर 392 शिकायतें दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन



इनमें ज्यादातर शिकायतें मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और घटवाने से संबंधित हैं। कई लोगों ने तो वोटरलिस्ट में नाम पूछने के लिए भी शिकायतें की हैं।


इसके अलावा लोगों ने प्रार्थनापत्र देकर भी 21 शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अकेले ही पांच शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमेें 18 शिकायतों का अब तक निपटारा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब तक आई शिकायतों का हाल
सेंटर आई शिकायतें निपटीं शिकायतें
जनरल पब्लिक कंप्लेन 445 439
कॉल सेंटर 160 147
1950 पर 392 392
प्रार्थना पत्र 21 18


शिकायत प्रकोष्ठ में जो भी शिकायतें आ रही हैं, उन्हें गंभीरता से लेते तत्काल निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक आईं 1025 शिकायतों में मात्र 25 शिकायतेें ही निस्तारण के लिए शेष बची हैं। उन्हें भी जल्द ही निस्तारित करा दिया जाएगा।
शशांक त्रिपाठी, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ/ डीओ एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed