{"_id":"5c61c0a0bdec223c46438c0a","slug":"171549910176-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रतियोगिता में रिचा और आशुतोष अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रतियोगिता में रिचा और आशुतोष अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। फीरोज गांधी कॉलेज की रोवर्स-रेंजर्स इकाई में फीरोज गांधी रोवर क्रू एवं इंदिरा गांधी रेंजर टीम के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सोमवार को प्रमाणपत्र बांटे गए। प्राचार्य डॉ. हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले रोवर्स-रेंजर्स की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़कर समाज की सेवा करें।
कार्यक्रम में दिव्य कुंभ भव्य कुंभ और मजबूत सरकार बनाम मजबूर सरकार विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित किए गए। रोवर्स में आशुतोष गुप्ता प्रथम, शिवम श्रीवास्तव द्वितीय, अर्जुन सैनी तृतीय, श्रीकांत चतुर्थ, रेंजर्स में रिचा त्रिपाठी प्रथम, अफसर जहां द्वितीय, शिवांकी श्रीवास्तव तृतीय, अनुराधा चतुर्थ रहीं।
नोटबंदी का प्रभाव विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में रोवर्स वर्ग से शिवम श्रीवास्तव को पहला, अमित कुमार को दूसरा, आशुतोष गुप्ता को तीसरा, रेंजर्स वर्ग से चांदनी देवी को पहला, शिवांकी श्रीवास्तव को दूसरा, रिचा त्रिपाठी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
टेंट पिचिंग में रानी लक्ष्मीबाई टोली प्रथम, शिवाजी टोली द्वितीय, झलकारी बाई टोली तृतीय और महात्मा गांधी टोली चतुर्थ स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह चौहान, डॉ. बीबी मिश्रा, डॉ. शामिनी श्रीवास्तव, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. नीलांशु, डॉ. दिनकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।