फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जायस में ही खुलेगा आईटीआई कॉलेज, कासिमपुर हाल्ट बनेगा सिटी स्टेशन

जायस में ही खुलेगा आईटीआई कॉलेज, कासिमपुर हाल्ट बनेगा सिटी स्टेशन

Sat, 05 Jan 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जायस में ही खुलेगा आईटीआई कॉलेज, कासिमपुर हाल्ट बनेगा सिटी स्टेशन
जायस (रायबरेली)। अमेठी संसदीय क्षेत्र पहुंचीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जायस में आईटीआई खोला जाएगा। इसके लिए उन्होंने जमीन मुहैया कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन



नगर पालिका जायस में आयोजित नुक्कड़ सभा में स्मृति ने कासिमपुर हाल्ट को सिटी स्टेशन के रूप में पूर्ण किए जाने का ऐलान किया और कहा कि इसको लेकर रेलमंत्री पीयूष गोयल से बात करेंगी।
विज्ञापन



साथ ही जायस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाएगा। जल्द इसका कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसा होने से क्षेत्रीय लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन न मिलने के से आईटीआई कॉलेज को बहादुरपुर ब्लॉक के अकेलवा चौराहा पर बनाने की बात चल रही थी। अब स्मृति ईरानी ने इसे जायस में ही बनवाने की बात कही।


नुक्कड़ सभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जायस रेलवे स्टेशन पर प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होता था। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर रेल मंत्री ने यहां पर इस ट्रेन का ठहराव कर दिया है।


उन्होंने नगर में बने 1140 प्रधानमंत्री आवास को जिला प्रशासन से बात कर जल्द ही पात्रों को आवंटन करवाने की बात कही। साथ ही कहा कि जिन गरीबों के पास पक्की छत नहीं हैं।


वह नगर पालिका में प्रार्थनापत्र दें, उन सभी का प्रधानमंत्री आवास बनवाया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 50 रिक्शा ट्रॉलियों को हरी झंडी देकर रवाना किया।


इन ट्रॉलियों से कस्बे का करकट ढोया जाएगा। इस मौके पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, जायस नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, भवानीदत्त दीक्षित, अशोक मौर्या आदि मौजूद रहे।


स्मृति ईरानी का हुआ जोरदार स्वागत
जायस कस्बे पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत हुआ। उन पर फूल बरसाए गए। बहादुरपुर चौराहे पर रमेश पासी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल मालाओं से लाद दिया।



अब आप सबकी दीदी बन गई : ईरानी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब 2014 में मैं यहां चुनाव लड़ने आई थीं, तब भाजपा प्रत्याशी थी, लेकिन आज हम आप सबकी दीदी बन गई हैं। आपके प्यार और स्नेह से अमेठी क्षेत्र के विकास करने का मौका मिला है, जो अच्छा है। उन्होंने कहा कि यहां के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडी़ जाएगी। पिछली बार जो गलती की थी, उसे अब नहीं करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed