{"_id":"5bc6321cbdec22693a663526","slug":"171539715612-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर कार्रवाई न होने से भड़के परिवारीजन और ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत पर कार्रवाई न होने से भड़के परिवारीजन और ग्रामीण
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ। दो दिन पहले लोडर की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले किशोर के परिवारीजन व ग्रामीण आरोपियों पर कार्रवाई न होने व आर्थिक मदद न मिलने से बिफर गए।
नाराज लोगों ने चारपाई पर किशोर का शव रखकर ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
सूचना पर कोतवाल लक्ष्मीकांत मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई।
सीओ डलमऊ ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों का शांत कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। हंगामे के चलते करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
डलमऊ के कान्हा गांव राज (15) की दो दिन पहले लोडर के पलट जाने के कारण मौत हो गई थी। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव गांव पहुंचा था।
मंगलवार सुबह परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव चारपाई पर रखकर ऊंचाहार-उन्नाव हाईवे जाम कर दिया। लोग लोडर चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर डलमऊ पुलिस के अलावा लालगंज, भदोखर थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन लोग नहीं मानें। कुछ देर बाद सीओ डलमऊ विनीत सिंह, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता मौके पर पहुंचकर परिवारीजनों से बात की।
सीओ के समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हो गया और जाम खोल दिया। सीओ ने बताया कि मृतक राज की दादी रन्नो देवी की तहरीर पर गांव के ही डीजे संचालक मुकेश कुमार और वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने से किशोर की मौत होेने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जाएगी।