{"_id":"5bba5c3c867a5567f340ed95","slug":"171538939964-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। वाराणसी-लखनऊ रेल खंड पर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग एवं नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिससे इंटरसिटी और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें तीन दिन के लिए निरस्त की गई है।
साथ ही पंजाब मेल एवं नीलांचल एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन किया गया है। इससे ये सभी ट्रेनें रविवार को नहीं आईं तो यात्रियों को भटकना पड़ा या फिर दूसरी गाड़ियों से सफर करना पड़ा। अभी 10 अक्तूबर तक ट्रेनों का निरस्तीकरण और रूट डायवर्जन रहेगा।
वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14203 एवं 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से प्रयाग के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54253 एवं गाड़ी संख्या 54254 पैसेंजर, वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 54255 एवं 54256 पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरी से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 12875 नीलांचल एक्सप्रेस को वाराणसी से जफराबाद, सुल्तानपुर, उतरेटिया होकर चलाया जाएगा। यह गाड़ी 8 एवं 10 अक्तूबर को रायबरेली नहीं आएगी।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 13005 पंजाब मेल को भी जफराबाद, सुल्तानपुर, उतरेटिया होकर चलाया गया। यह गाड़ी भी आज यहां नहीं आई और न ही 10 अक्तूबर को आएगी।
इसी तरह राजेंद्र नगर से जम्मू तवी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12355 अर्चना एक्सप्रेस, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 13006 पंजाब मेल को 30 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
जनता मेल को फाफामऊ होकर चला रहे
वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग की महत्वपूर्ण ट्रेन जनता मेल भले ही रायबरेली होकर चल रही है, लेकिन इसे फाफामऊ होकर चलाया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 14265 एवं 14266 जनता एक्सप्रेस को रायबरेली से जंघई के बीच निरस्त किया गया है। यह गाड़ी अमेठी, प्रतापगढ़ से होकर चलने के बजाए फाफामऊ, ऊंचाहार होकर चलाया जा रहा है। यह परिवर्तन 10 अक्तूबर तक रहेगा।