{"_id":"5b9567ef867a557f23345820","slug":"171536518127-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत खाने गए युवक को लाठी से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत खाने गए युवक को लाठी से पीटकर किया घायल
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव में शनिवार रात दावत खाने गए एक युवक को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना पर एसओ ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कुचरिया गांव निवासी शंकर साहू (28) पुत्र पुष्कर गांव में ही दावत खाने गया था।
इसी बीच गांव के ही बच्चा सिंह ने किसी वजह से शंकर साहू पर लाठी से हमला बोल दिया। हमले में शंकर घायल हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के पास हाईवे जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।
तनाव को देखते हुए एसओ जीडी शुक्ला, एसआई रोहित उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
करीब आधे घंटे तक लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे जाम रहा। एसओ ने बताया कि आरोपी बच्चा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पड़ताल कराई जा रही है।