फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नई चेयरमैन ने की शहर को चमाचम बनाने की पहल

नई चेयरमैन ने की शहर को चमाचम बनाने की पहल

Fri, 29 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नई चेयरमैन ने की शहर को चमाचम बनाने की पहल
शहर को चमाचम बनाने के लिए सुबह-शाम होगी सफाई
विज्ञापन

रायबरेली। नगर पालिका की पहली महिला अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने शहर को साफ-सुथरा बनाने की नई पहल की है। इस पहल के तहत अब वार्डों में सुबह-शाम झाड़ू लगाई जाएगी। सफाई कार्य में 528 कर्मचारी और जेसीवी लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत कर दी गई है। शहर के उन वार्डों पर अधिक फोकस किया जा रहा है, जहां पर अरसे समय से सफाई के नाम पर महज खानापूरी की जा रही थी।
शहर की आबादी करीब पौने दो लाख और 34 वार्ड हैं। इन वार्डों में साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। अभी तक सुबह के वक्त ही वार्डों में सफाई कराई जाती थी। शाम होते ही वार्डों में गंदगी नजर आती थी। इससे लोगों को परेशानी होती थी। नवागत पालिकाध्यक्ष ने कुर्सी संभालने के बाद अब रायबरेली शहर को चमाचम करने का बीड़ा उठाया है। यही वजह रही कि उन्होंने अब शाम के वक्त भी वार्डों में साफ-सफाई का कार्य कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत बुधवार शाम से सफाई कार्य भी शुरू करा दिया गया है। सफाई कार्य में 528 कर्मचारी व जेसीवी लगाई गई हैं। सभी मोहल्लों की सफाई की जा रही है। कांशीराम कॉलोनी, गोड़ियन का पुरवा, खसपरी, कल्लू का पुरवा आदि मोहल्लों की सफाई पर अधिक फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। वजह इन मोहल्लों में सफाई के नाम पर महज खानापूरी की जा रही थी।
विज्ञापन


शहर एक नजर में
कुल आबादी 1.91 लाख
वार्डों की संख्या 34
कर्मचारी लगाए 528
जेसीवी 03
डंफर 02
रिफ्यूज कलेक्टर 01
ट्रैक्टर 04
टाटा गाड़ी 08

ईओ और सफाई निरीक्षक करेंगी मॉनीटरिंग
सफाई अभियान की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी ईओ मुशीर अहमद व सफाई निरीक्षक अपर्णा वाजपेयी को सौंपी गई है। ईओ का कहना है कि हर दिन पूरे कार्य की जानकारी ली जाती है। यदि कहीं पर कोई शिकायत मिलती है तो सफाई कर्मियों को फटकार लगाई जाती है। शहर को साफ सुथरा बनाने में कोई ढिलाई नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी होने पर कर सकते शिकायत
किसी वार्ड में सफाई नहीं कराई जा रही है। गंदगी फैली है तो इसकी शिकायत नागरिक बेहिचक होकर पालिकाध्यक्ष से कर सकते हैं। वे सीधे तौर पर शिकायत नहीं कर सकते हैं तो पालिका कार्यालय में रखी गई पेटिका में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकते है। पेटिका में आने वाली शिकायतों को दूर कराया जाता है।


शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शाम को भी सफाई कार्य कराने का निर्णय लिया गया है। वार्डों की साफ-सफाई के साथ नालों की भी सफाई कराई जा रही है। इसमें पालिका के सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जल्द शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए और भी अच्छे निर्णय लिए जाएंगे। संसाधन बढ़ाए जाएंगे।-पूर्णिमा श्रीवास्तव, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed