{"_id":"59496a964f1c1b796c8b4594","slug":"171497983638-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे और कार्रवाई की मांग को
लेकर ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम
- गाड़ी मालिक के घर का किया घेराव, हादसे में युवक की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
डलमऊ (रायबरेली)। पांच दिन पहले सड़क हादसे में युवक की हुई मौत के मामले में कार्रवाई करने और मुआवजा की मांग को लेकर परिवारीजनों व ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार शाम फूट पड़ा। सभी ने डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर चारपाई रखकर जाम लगा दिया। सभी ने गाड़ी मालिक का घेराव किया। पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
दरबानीहार निवासी शंकर की 17 जून को मिल एरिया थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शंकर सरायं दिलावर निवासी प्रशांत जायसवाल की कार चलाता था। कार लेकर महराजगंज जा रहा था। साथ में गाड़ी मालिक प्रशांत भी था। इसी दौरान हादसा हुआ था। मां छिटाना, पत्नी लक्ष्मी का कहना था कि शंकर की मौत के बाद गाड़ी मालिक घर नहीं गए। उनकी लापरवाही से हादसा हुआ और शंकर की मौत हुई। गाड़ी मालिक के घर के पास परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मार्ग पर चारपाई रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल दीपचंद्र मौके पर पहुंचे। कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। कोतवाल का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।