{"_id":"5949670f4f1c1b243d8b46de","slug":"171497982735-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के टॉवर से गिरकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के टॉवर से गिरकर श्रमिक की मौत
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के टॉवर से गिरकर श्रमिक की मौत
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को टॉवर का निर्माण कर रहा एक श्रमिक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने घायल को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझगवां हरदोई गांव के पास पावर ग्रिड की लाइन का खंभा (टॉवर) लगा है। टॉवर जर्जर होने के चलते इसी के बगल में नया टॉवर का निर्माण कराया जा रहा था। लगभग 50 फिट ऊपर श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान श्रमिक असंतुलित होकर टॉवर से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने घायल को सीएचसी हरचंदपुर पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसओ ने बताया कि मृतक निसार अली (50) पुत्र सुकुरू निवासी महेवापुर थाना मेजा जिला प्रतापगढ़ कर रहने वाला था। टॉवर पर काम करते समय नीचे गिर गया। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।