फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   17 corona positive including ward boy

सिपाही की मासूम बेटी व वार्ड ब्वाय समेत 17 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 18 Jul 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
17 corona positive including ward boy
रायबरेली। कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए योद्धा की तरह काम करते-करते कोरोना संक्रमित हुए पुलिस लाइन के सिपाही की पांच साल की बेटी भी संक्रमित हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय समेत 16 और लोग संक्रमित मिले हैं। एसजीपीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में लालगंज क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव में एक ही परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रकाश नगर, बजरंग नगर, गल्लामंडी, आचार्य द्विवेदी नगर और महराजगंज क्षेत्र के भराघवरु में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी 17 कोरोना संक्रमितों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसे रायन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में उसकी पांच साल की बेटी में भी कोरोना की पुष्टि हो गई है। बेटी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्जन व एक वार्ड ब्वाय के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को एक वार्ड ब्वाय और संक्रमित पाया गया है। महराजगंज क्षेत्र के राघवपुर गांव में 18 साल का युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। शहर के आचार्य द्विवेदी नगर में एक ही घर की दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा प्रकाश नगर, बजरंग नगर और गल्लामंडी में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है।
लालगंज क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव में पूरा एक परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। वृद्धा के साथ ही उसके चार बेटे, दो नातिन और बहू कोरोना संक्रमित मिली हैं। एक साथ एक ही गांव में एक परिवार में नौ लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। इस परिवार में एक बच्ची सात साल की और दूसरी बच्ची नौ साल की है। सभी मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नमिता मिश्रा का कहना है कि बच्चों को कोरोना के संक्रमण से बचाना है तो घर के बड़े लोग पहले स्वयं को सुरक्षित करें। बच्चे तो घर से बाहर जाते नहीं लेकिन घर के लोग ही बाहर से कोरोना लेकर घर पहुंच सकते हैं। डॉ. मिश्रा का कहना है कि रोजाना घर से बाहर जाकर काम करने वाले शाम को घर पहुंचने पर खासकर बच्चों के संपर्क में कतई न आएं। यदि हो सके तो नहाने और खुद को सैनिटाइज करने के बाद ही बच्चों के संपर्क में आएं।
खांसी, जुकाम की समस्या है तो बच्चों से जहां तक हो सके दूरी बनाकर रखें। ऐसे लोग घर में अलग कमरे में रहे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। मास्क का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। डॉ. मिश्रा का कहना है कि बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ड्राई फूड्स, फल, दूध जरूर दें। बच्चों को बाहरी वस्तुओं के खाने पीने से दूर रखें तो बहुत अच्छा होगा। कोरोना काल में बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा बना हुआ है। संक्रमण में बच्चों की संख्या भी लापरवाही के कारण ही बढ़ रही है।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। लालगंज के अंबारा पश्चिम में एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed