फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   166 buses will take the students to the exam center

Raebareli News: परीक्षार्थियों को ले जाएंगी 166 बसें

Fri, 05 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 05 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
166 buses will take the students to the exam center
रायबरेली डिपो में परीक्षा​र्थियों को ले जाने के लिए खड़ी बसें।
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2025 (पीईटी) के लिए रायबरेली डिपो ने तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार से परीक्षार्थियों को आठ जिलों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके लिए किराये की सूची जारी कर दी गई है। बसें परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाने के बाद वापस लेकर आएंगी।
विज्ञापन


डिपो में वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक सुरेश यादव के नेतृत्व में रोस्टर के हिसाब से कर्मचारी लगाए गए हैं। छह और सात सितंबर को पीईटी परीक्षा दो पालियों में होगी। सुल्तानपुर और जौनपुर के परीक्षार्थी जिले में परीक्षा देने के लिए आएंगे, जबकि 34 हजार से अधिक बच्चे दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे। शासन की मंशा पर परीक्षा देने के लिए बच्चों को संबंधित जिलों तक पहुंचाने के लिए डिपो के स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


डिपो की 166 बसों को लगाया गया है। इन बसों का संचालन शुक्रवार सुबह से शुरू हो जाएगा। रोस्टर के हिसाब से डिपो में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


अभ्यर्थियों को नहीं होगी दिक्कत
रायबरेली डिपो के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक सुरेश यादव ने बताया कि डिपो परिसर से शुक्रवार से डिपो में अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध रहेंगी। बसों के फुल होते ही उन्हें संबंधित जिलों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चालकाें-परिचालकों को समय से डिपो पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलों की दूरी और किराया
जिला दूरी किराया
कन्नौज 199 287
कानपुर 118 181
वाराणसी 259 373
जौनपुर 195 272
सुल्तानपुर 92 134
हरदोई 212 309
उन्नाव 101 159
इटावा 284 394
नोट : किराया रुपये और दूरी किमी में।

पीईटी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित जिलों तक पहुंचाने के लिए बसों के साथ ही अन्य बंदोबस्त कर लिए गए हैं। शुक्रवार सुबह से परीक्षार्थियों के आते ही बसों को भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed