फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वोट देंगे, मतदाताओं को जागरूक करेंगे खिलाड़ी

वोट देंगे, मतदाताओं को जागरूक करेंगे खिलाड़ी

Fri, 03 May 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
वोट देंगे, मतदाताओं को जागरूक करेंगे खिलाड़ी
वोट देंगे, मतदाताओं को जागरूक करेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

रायबरेली। देश के बेहतर भविष्य और विकास के लिए अच्छी सरकार जरूरी है। अच्छी सरकार तभी चुनी जा सकेगी, जब सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। खुद मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। जो लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उनकी मदद करनी चाहिए।

यह बातें बृहस्पतिवार को अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुई मतदाता जागरूकता कार्यशाला में खिलाड़ियों ने व्यक्त किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने संकल्प लिया कि वे अपने माता-पिता के साथ ही पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे और नारी की गरिमा बनाए रखेंगे।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ी हमेशा मैदान में खेल भावना से खेलता है। हार-जीत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती है। इसी तरह चुनाव में भी सभी को मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि मतदाता जागरूकता में खिलाड़ी भी अपनी भूमिका निभाए। वे जहां भी जाएं, लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कराटे के मुख्य प्रशिक्षक राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम के साथ सभी खिलाड़ियों को जुटना है, ताकि अधिक से अधिक मतदान कराने के संकल्प को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी अच्युतम आर्यन अवस्थी, रितिक शुक्ला, शिव सेवक, अभिजीत गौतम, प्रांसू रावत, अमन कुमार, सौरभ कुमार, शिवानी साहू, हिमाचल यादव, अंशिका वर्मा, सानिया फिरदौस, राजा भइया, दिलशाद, राहुल कुमार पटेल, सुरेंद्र रमन श्रीवास्तव, सावित्री, रितिका गुप्ता, निशा चौधरी और क्षितेंद्र शास्त्री ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते वे लोग चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे। अभी कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 18 वर्ष का आयु पूरी नहीं कर पाए हैं। वे लोग मतदान तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन घर में और पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed