{"_id":"5c913a43bdec2213f22d213c","slug":"161553021507-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद पति ने लगाई आग, मौत, बचाने में पत्नी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद पति ने लगाई आग, मौत, बचाने में पत्नी झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के सोमवार रात पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। पति को लपटों से घिरा देख पत्नी ने बचाने का प्रयास किया। इससे वह भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया।
अलारगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी बसंतलाल (35) और उसकी पत्नी रूपरानी (30) के बीच रात में खाना बनाते समय कुछ कहासुनी हो गई।
इससे क्षुब्ध होकर बसंतलाल ने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली। इससे वह जलने लगा। पति को लपटों से घिरा देख पत्नी उसे बचाने के लिए लिपट गई।
इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बसंत लाल की मौत हो गई। मृतक के एक बेटा व चार बेटियां हैं, जो छोटे-छोटे हैं। घर में कोहराम मचा है। कोतवाल लालचंद्र सरोज ने बताया कि जानकारी हुई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।