{"_id":"599c7feb4f1c1b81028b48a6","slug":"161503428587-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं हुई तो और उग्र होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं हुई तो और उग्र होगा
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
रायबरेली। जीडीएस कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कामकाज ठप रखा। प्रधान डाकघर में प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो हम लोगों का आंदोलन और उग्र होगा। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से 394 शाखा डाकघरों में ताला लटका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
अखिल भारतीय डाक जीडीएस कर्मचारी संघ की अगुवाई में 840 जीडीएस कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में एकत्र होकर जीडीएस कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि जीडीएस कर्मचारियों की सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, अफसरों की ओर से किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए समेत अन्य मांगें हैं, जो पूरी नहीं की जा रही है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल से प्रत्येक डाक घरों में स्पीड पोस्ट पत्र, रजिस्टर पत्र, कॉल लेटर, पार्सल, वीपी, सीओडी पड़ी हुई है। विनोद द्विवेदी, अनुराग श्रीवास्तव, नेहा सचान ने कहा कि 23 अगस्त को विभागीय कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर संतराम, रामतीरथ, विजय प्रताप सिंह, सुमन, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।