फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लोडर व कार भिड़ी, 12 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

लोडर व कार भिड़ी, 12 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर

Mon, 17 Jun 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोडर व कार भिड़ी, 12 लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
लोडर व कार भिड़ी, 12 लोग गंभीर
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बछरावां-शिवगढ़ मार्ग पर शारदा नहर कस पास लोडर व कार में आमने-सामने टक्कर से 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर 11 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बछरावां थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित तद्दीपुर गांव के पास बछरावां से शिवगढ़ की ओर जा रहे लोडर की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। लोडर सवार लोग बछरावां में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं कार सवार लोग गंगा स्नान के लिए गेगासों जा रहे थे। हादसे में कार सवार दिलीप (41) निवासी बचनखेड़ा नगराम, शिवदर्शन (62) निवासी घुड़सारा, दिलीप कुमार (30) निवासी मदारपुर गोसाईगंज, अवसान (55) निवासी हरदोइया लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोडर पर सवार हनुमान (55), कामिनी वर्मा (50), पंकज (18) निवासीगण हसवा शिवगढ़, मजीद अली (35), चमनअली, अंकुर (16), शिवप्रसाद, श्रीराम (35) निवासीगण सुरजूपुर शिवगढ़, नान्हा (35) निवासी बख्तावर खेड़ा बछरावां, आशू (19) निवासी भवानीगढ़ शिवगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी बछरावा पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed