फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   151 गरीब की बेटियों की शादी में खर्च होंगे 69.46 लाख

151 गरीब की बेटियों की शादी में खर्च होंगे 69.46 लाख

Mon, 17 Jun 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
151 गरीब की बेटियों की शादी में खर्च होंगे 69.46 लाख
151 गरीब की बेटियों की शादी में खर्च होंगे 69.46 लाख
विज्ञापन

रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक शादी कार्यक्रम में 25 जून को 151 गरीबों की बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग 69.46 लाख रुपये खर्च करेगा।

इसमें 35-35 हजार रुपये गरीब की बेटियों के खातों में भेजे जाएंगे। साथ ही सभी को 10-10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। प्रति शादी छह हजार रुपये के हिसाब से करीब सात लाख रुपये जनातियों व बरातियों की खातिरदारी में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्याह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से 25 जून को सामूहिक विकास का कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 151 गरीबों की बेटियों की शादी का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी ब्लॉकों व नगर पंचायतों में पंजीयन का काम भी शुरू हो गया है। दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले गरीब बेटी की शादी के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

हर बार की तरह बेटियों के खातों में 35-35 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। शादी के दौरान बेटियों को प्रशासन की ओर से 10-10 हजार रुपये का सामान भी दिया गया है। प्रति जोड़े के हिसाब से छह हजार रुपये शादी की व्यवस्था व खातिरदारी में खर्च किया जाएगा।


जिला समाज कल्याण अधिकारी आरसी दुबे ने बताया कि 25 जून को 151 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसके लिए गरीब ब्लॉक कार्यालय के साथ ही नगर पंचायत व नगर पालिका में पंजीयन करा सकते हैं। शादी का पूरा खर्चा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed