{"_id":"5d068f738ebc3e4d65689412","slug":"156071101414-raibaraily-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब तैयार, जल्द ही गौशाला मे पशुओं को मिलेगा आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब तैयार, जल्द ही गौशाला मे पशुओं को मिलेगा आश्रय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब तैयार, जल्द ही गौशाला में पशुओं को मिलेगा आश्रय
रायबरेली। आवारा पशुओं को आश्रय देने के लिए दीनशाह गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहीखोर में ग्राम पंचायत अपने संसाधनों से गौशाला का निर्माण करा रही है।
पशुओं के लिए पानी पीने के लिए तालाब बनकर तैयार हो गया है। टीनशेड तैयार कराया जा रहा है। सीडीओ राकेश कुमार ने गौशाला का निरीक्षण कर जल्द ही काम को पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिले के हर ब्लॉक में गौशाला के लिए शासन से बजट मिला है। बताते हैं कि गौरा ब्लॉक के बेहीखोर को भी गौशाला के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में बजट दूसरे गांव को दे दिया गया था।
ग्राम पंचायत ने बजट न मिलने के बाद भी आवारा पशुओं की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत के संसाधनों से गौशाला बनवाने का निर्णय लिया। तालाब के निर्माण का काम पूरा होने के साथ ही पशुओं के रुकने के लिए टीनशेड बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
गेट भी तैयार हो गया है। प्रधान प्रतिनिधि शुभेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि 30 जून तक गौशाला का शुभारंभ करा दिया जाएगा। 100 से अधिक पशुओं को रुकने की व्यवस्था होगी।