{"_id":"5d053a958ebc3e08ad43fe33","slug":"1560623754115-raibaraily-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, 15 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची चौराहे पर सवारियां उतारते समय हादसा
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब बस सूची कस्बे में रुक कर सवारियां उतार रही थी।
रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर लालगंज डिपो की बस रायबरेली से सवारियां भरकर सलोन की तरफ जा रही थी। पुलिस चौकी सूची के निकट बस चालक सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में बैठी सवारियां सीटों और आपस में टकरा कर घायल हो गईं।
इससे अफरातफरी मच गई। चौकी सूची इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया कि बस में करीब 28 लोग सवार थे। इसमें 15 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल गायत्री देवी निवासी पडऱी जालौन, धर्मेंद्र निवासी अमेरा एटा एवं रमाकांत निवासी गुमोर असरही प्रतापगढ़ को पीएचसी सलोन भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
करीब 12 लोगों को मामूली चोटें आई थी, जो आसपास मरहमपट्टी कराने के साथ दवा लेकर चले गए। बस में टक्कर मारने के बाद ट्रक भाग गया, जिसे परशदेपुर के पास से पुलिस ने पकड़ा। चौकी इंचार्ज ने बताया की ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।