{"_id":"5d053a5e8ebc3e15e57ad983","slug":"156062369910-raibaraily-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में दूर संचार विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव निवासी पारसनाथ मिश्रा (57) दूर संचार विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। गुरुवार को ड्यूटी जाते समय भदोखर थाना क्षेत्र के भांव पुलिया के माखा का पुरवा के पास स्थित होटल में रुककर चाय पी रहे थे।
इसी दौरान प्रयागराज से लखनऊ की तरफ जा रही बेकाबू कार अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई थी। इस हादसे में होटल पर मौजूद चार लोग घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में पारसनाथ मिश्रा की मौत हो गई थी। कार पर चालक के अलावा एक युवती सवार थी, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। एसओ जेपी यादव का कहना है कि मृतक के छोटे भाई रमेश मिश्रा की तहरीर पर इलाहाबाद के रहने वाले कार चालक अंशू के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।