{"_id":"5d053a518ebc3e15e57ad980","slug":"156062368615-raibaraily-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुरसतगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
जायस-फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजीव गांधी महिला परियोजना प्रशिक्षण केंद्र के पास एक अनियंत्रित कार खड्ड में जा गिरी, जिससे उस पर सवार चालक की मौत हो गई।
गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उसे संभाल नहीं पाया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। चालक की मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया।
जायस कोतवाली क्षेत्र के बीबी डोला मजरे मुबारकपुर गांव निवासी गुफरान (21) कार लेकर एआरटीओ कार्यालय रायबरेली जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजीव गांधी महिला परियोजना प्रशिक्षण संस्थान फुरसतगंज के पास चालक गुफरान नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल हवा में उछलते हुए खाई में जा गिरी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया, जहां घायल की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
रायबरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवारीजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी फुरसतगंज संदीप कुमार राय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।