{"_id":"5d03f3458ebc3e5a1860e8aa","slug":"15605399627-raibaraily-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका से नहीं मिली जेसीबी, अतिक्रमण हटाओ अभियान फुस्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका से नहीं मिली जेसीबी, अतिक्रमण हटाओ अभियान फुस्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिली जेसीबी, अतिक्रमण हटाओ अभियान फुस्स
रायबरेली। आरडीए की उपाध्यक्ष व डीएम नेहा शर्मा के आदेश के बाद भी शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। आरडीए की टीम शुक्रवार को भी बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौट गई। शहर के सिविल लाइंस से परशदेपुर रोड पर अतिक्रमण हटाना था, लेकिन नगर पालिका ने जेसीबी ही नहीं दी। इससे डीएम की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
डीएम के निर्देश पर शहर के सात स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्ययोजना बनाई गई है। प्रगतिपुरम व नव आबाद अली मियां कॉलोनी में सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाने का दो दिन पहले प्रयास किया गया, लेकिन जेसीबी न मिलने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। भले ही 18 लोगों ने अपनी गुमटियों को हटा लिया।
अन्य अतिक्रमणकारियों ने दो दिन में अतिक्रमण को हटा लेने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। सिविल लाइन से परशदेपुर तक अतिक्रमण को हटाने के लिए आरडीए के जेई रबीश अग्रवाल, विनय श्रीवास्तव, धनेश कुमार महेंद्र कुमार शर्मा आदि की टीम शुक्रवार को पहुंची, लेकिन नगर पालिका से जेसीबी न मिलने के कारण अतिक्रमण हटाने का काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
टीम बिना अतिक्रमण हटवाए ही वापस लौट आई। आरडीए के इंजीनियरों ने इस संबंध में सचिव को रिपोर्ट दे दी है। आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि इस संबंध में डीएम को जानकारी दी जाएगी। जेसीबी मिलने के बाद प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कराया जाएगा।