फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिला अस्पताल में 23 लोगों में डेंगू

जिला अस्पताल में 23 लोगों में डेंगू

Sat, 27 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 23 लोगों में डेंगू
रायबरेली। जिला अस्पताल की एक गलती ने 23 परिवारों की जान ही सुखा दी। बुखार से पीड़ित 34 लोगों की पैथोलॉजी में हुई जांच में इन्हें डेंगू पॉजिटिव दिखा गया है।
विज्ञापन



रिपोर्ट देखकर इन मरीजों के परिवारीजन भी सकते में आ गए। हालांकि बाद में इन सभी के सैंपल जब लखनऊ में एसजीपीजीआई की लैब में भेजे गए तो 23 को डेंगू निगेटिव घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



महज 11 में ही डेंगू के लक्षण मिले। एसजीपीजीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। विभाग के अफसर अपनी करतूत पर पर्दा डालने में जुटे हैं।


बताते हैं कि जिला अस्पताल में 29 सितंबर से चार अक्तूबर के बीच हुई ब्लड की जांच में डेंगू के 34 रोगी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट देखकर परिवार भी सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई मरीज जिला अस्पताल में भर्ती भी हो गए। जबकि कई घर पर आराम करने लगे। अचानक डेंगू के मरीज बढ़ने से घबराए विभाग को जिला अस्पताल की डेंगू एलाइजा जांच पर संदेह हुआ।


सीएमओ ने 34 लोगों के उन्हीं ब्लड सैंपल को दोबारा जांच कराने के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया। एसजीपीजीआई की जांच रिपोर्ट आ गई है।


दोबारा जांच में 34 लोगों में महज 11 लोगों में ही डेंगू पॉजिटिव मिला। जबकि 23 में डेंगू निगेटिव मिला। पीड़ित परिवार की मानें ये सभी वायरल से पीड़ित थे।


रिपोर्ट आने के बाद अफसर जांच में चूक का पता लगाने का प्रयास कर रहे। लेकिन जिला अस्पताल की इस गलती से कई परिवार का सुकून जरूर छिन गया।


इन लोगों में निकाला था डेंगू
जिला अस्पताल में अभय कुमार, अमीता, चंद्रकांता, आरुषि सिंह, अमृता सिंह, अमित कुमार, सत्य नारायण, कमल किशोर, महक अग्रवाल, प्रखर, मो. नसीम, सबिता, शैलेश, अंकित सिंह, आराधना, कल्पना, दिव्यांशु, संजीव कुमार, हाजी शेर अली, रमेश कुमार, पूनम में डेंगू पॉजिटिव मिला, लेकिन एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच में डेंगू निगेटिव पाया गया। सभी रोगी स्वस्थ हैं।


इनकी दोबारा हुई जांच में 11 में मिला वायरस
शहर के इंदिरा नगर निवासी आशीष, कैपरगंज निवासी कामिनी देवी, हरचंदपुर निवासी दिनेश कुमार, निराला नगर निवासी अरुणिमा सिंह, मेजरगंज निवासी मुकेश कुमार, राजकीय कॉलोनी निवासी मो. अरशद, देदौर निवासी हिमांशु, एनसीसी कैंपस निवासी संध्या अग्रवाल, पूरे डम्मर निवासी आशू, अमेठी निवासी मिथिलेश व अंकुर मौर्या के ब्लड सैंपल की दोबारा जांच में डेंगू मिला है।


डेंगू एलाइजा मशीन को कराया ठीक : सीएमएस
अचानक डेंगू के केस पॉजिटिव मिलने पर एलाइजा मशीन को लखनऊ भेजकर ठीक कराया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मशीन में गड़बड़ी के कारण ही डेंगू की गलत रिपोर्ट आई। अब मशीन ठीक हो गई है।

डॉ. एनके श्रीवास्तव, सीएमएस, जिला अस्पताल


जिला अस्पताल में मात्र छह दिन में डेंगू के 34 केस पॉजिटिव मिलने पर आशंका हुई। सभी सैंपल को लखनऊ एसजीपीजीआई भेजकर जांच कराई गई। 34 में 11 सैंपल में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। सभी रोगियों से संपर्क किया गया है। सभी अब स्वस्थ हैं।
डॉ. एसके चक, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed