{"_id":"5bc38d5cbdec22696e0e4113","slug":"151539542364-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू फरक्का हादसा, पांचवें दिन भी सामान्य नहीं रेलवे ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू फरक्का हादसा, पांचवें दिन भी सामान्य नहीं रेलवे ट्रैफिक
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरचंदपुर (रायबरेली)। मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक, सिग्नल-पैनल व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है।
मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी लखनऊ लौट गए हैं। स्थानीय अधिकारी ही छोटे-मोटे काम पूरा करने में लगे हैं। फिलहाल ट्रेनों का संचालन तीसरी लाइन साइडिंग से ही किया जा रहा है।
मेन लाइन से मालगाड़ी निकाली जा रही है। लूप लाइन नंबर एक से अभी कोई गाड़ी नहीं निकाली जा रही है। यह संभावना जताई जा रही है कि मेन लाइन और लूप लाइन से गाड़ियों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। फिलहाल अभी हरचंदपुर से होकर गुजरने वाली सभी सवारी गाड़ियों को तीसरी लाइन साइडिंग से ही चलाया जा रहा है।
सभी गाड़ियां पहले रोकी जाती हैं फिर पेपर लाइन क्लियर (पीएलसी) मिलने के बाद 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ाई जाती हैं। शनिवार को इंजन दौड़ाने के बाद नौचंदी निकाली गई।
रविवार को मेन लाइन से फिर मालगाड़ी का संचालन किया गया। लूप लाइन पर वेल्डिंग का कुछ काम बाकी है जिसे पूरा करने में कुछ कर्मचारी लगे हैं।
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास गोयल ने मौका मुआयना करने के बाद कुछ छोटी-मोटी खामियां देखीं जिन्हें अपने सामने दुरुस्त कराया। फिलहाल पांचवें दिन तक भी रेलवे ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है।