{"_id":"5a734fb44f1c1bef7b8b4c5b","slug":"151517506484-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में तैनात महिला बाबू के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में तैनात महिला बाबू के अपहरण का प्रयास
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस कार्यालय में तैनात महिला बाबू के अपहरण का प्रयास
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम डीआईओएस कार्यालय में तैनात एक महिला क्लर्क के अपहरण का प्रयास किया गया।
यह वारदात उस समय हुई, जब वह छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो अपहरणकर्ता मौके से भाग गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यूपी-100 व स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती यहां जिला मुख्यालय पर डीआईओएस कार्यालय में बाबू पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि शाम को क्लर्क स्कूटी से घर जा रही थी।
कुंदनगंज-जोहवाशर्की मार्ग पर सुनसान स्थान पहुंचने पर पहले से घात लगाए मौजूद पांच अपहरणकर्ताओं ने महिला क्लर्क के अपहरण का प्रयास किया।
बाबू ने शोरगुल मचा दिया, जिससे आसपास के लोग पहुंच गए। कुछ देर बाद यूपी-100 व स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इससे आरोपी वहां से फरार हो गए।
थानेदार बृजमोहन सिंह का कहना है कि डिघौरा गांव के रहने वाले श्रवण कुमार अवस्थी व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।