{"_id":"5a565c214f1c1b16198b45dc","slug":"151515609121-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते बस व ट्रक में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते बस व ट्रक में भिड़ंत
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते बस व ट्रक में भिड़ंत
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही रायबरेली डिपो की बस कुंदनगंज गांव के पास फैक्ट्री से सीमेंट लेकर लौट रहे ट्रक से भिड़ गई।
इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस के परिचालक दिवाकर पांडेय व बस पर बैठे यात्री राजेश प्रजापति को मामूली चोटें आईं हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में इलाज कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बस को कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।