फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   12 घंटे देर से आई अर्चना एक्सप्रेस, कई ट्रेनें निरस्त

12 घंटे देर से आई अर्चना एक्सप्रेस, कई ट्रेनें निरस्त

Thu, 07 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
12 घंटे देर से आई अर्चना एक्सप्रेस, कई ट्रेनें निरस्त
12 घंटे देर से आई अर्चना एक्सप्रेस
विज्ञापन

रायबरेली। कोहरे ने अभी जोर नहीं पकड़ा है, फिर भी ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है। पुरी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस बुधवार को 12 घंटे देर से आई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। जबकि पद्मावत एक्सप्रेस, जनता मेल, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रा स्थगित करनी पड़ी या फिर बस का सहारा लेना पड़ा।
ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते ही आवागमन इतना प्रभावित चल रहा है कि प्रयाग-बरेली पैसेंजर, प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर समेत ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें लगातार निरस्त चल रही हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रतापगढ़ से नई दिल्ली तक जाने वाली 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस, वाराणसी से हरिद्वार तक चलने वाली 14265 जनता मेल, 14003 मालदा टाउन- नई दिल्ली एक्सप्रेस, 14307-08 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस भी निरस्त रहीं। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी इतनी ज्यादा है कि राजेंद्र नगर से जम्मू तवी को जाने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से आई। यह गाड़ी मंगलवार को दोपहर 3.17 बजे आनी थी, लेकिन विलंब के चलते बुधवार को तड़के 3 बजे आई। इसके चलते इस गाड़ी के यात्रियों को स्टेशन पर ही ठंड से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इसी तरह 14512 नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे, 13005-06 पंजाब मेल दो-दो घंटे, 12875 नीलांचल एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 14115 इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से यहां पहुंची। वाराणसी से लखनऊ को जाने वाली 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर और लखनऊ से वाराणसी लौटने वाली 54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन पांच घंटे से ज्यादा विलंब से चली। पद्मावत समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्त होेने से व्यापारी खफा हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया था। आम यात्रियों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में उन्हें कई घंटे तक स्टेशन पर बैठना पड़ता है। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि कोहरे और धुंध के चलते ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन 28 फरवरी तक रद्द
लालगंज (रायबरेली)। कोहरे के कारण कानपुर से प्रयाग 54102 व प्रयाग से कानपुर 54101 पैसेंजर ट्रेन को 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। कोहरे के चलते रद्द हुई 4217 ट्रेन का पूरा किराया यात्रियों को लौटाया जा रहा है। स्टेशन मास्टर एके त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 से शाम 4 बजे तक यात्री अपना किराया वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed