{"_id":"599b27af4f1c1b1b048b4720","slug":"151503340463-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीएस कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीएस कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीएस कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन
रायबरेली। जीडीएस कर्मचारियों ने सोमवार को भी कामकाज ठप रखा। प्रधान डाकघर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से 394 शाखा डाकघरों में ताला लटका है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जीडीएस कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक हड़ताल चलने की बात कही। अखिल भारतीय डाक जीडीएस कर्मचारी संघ की अगुवाई में 840 जीडीएस कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में सोमवार को एकत्र होकर जीडीएस कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। यहां पर डीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। मंडल मंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि जीडीएस कर्मचारियों की सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, अफसरों की ओर से किया जा रहा उत्पीड़न बंद किया जाए समेत अन्य मांगें हैं, जो पूरी नहीं की जा रही है। इसको लेकर चुप नहीं बैठा जाएगा। इस मौके पर नेहा सचान, विशाल श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राम अवध मिश्रा, निहारिका तिवारी, सुमन शुक्ला, विमला यादव, कुलदीप, रवि, प्रज्ञा, सविता, शैलेश, शिव कुमारी, दीपू तिवारी आदि मौजूद रहे।