फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का मनाया जन्मदिन, खिलाई मिठाई

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का मनाया जन्मदिन, खिलाई मिठाई

Sun, 02 Jul 2017 05:47 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का मनाया जन्मदिन, खिलाई मिठाई
पूर्व मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन
विज्ञापन

रायबरेली। सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपाइयों की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करके खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि आप सभी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से कराए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। वर्तमान योगी सरकार झूठी बातें करके सत्ता में आई है। समस्त विकास कार्य ठप हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नगर पालिकाध्यक्ष मो. इलियास ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार अल्प समय में ही अपनी गलत नीतियों की वजह से प्रत्येक क्षेत्र में असफल हो रही है। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सीएम ने जितना विकास कराया, उतना कोई नहीं करा सकता। शशांक सिंह राठौर, शिवम सोनकर ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है। अपराध बढ़ गया है, जिसे रोकने में सरकार असफल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed