फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   150 people arrived from abroad in the district

जिले में विदेश से पहुंचे 150 लोग, अरब देशों से आए 78 के मोबाइल बंद

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
150 people arrived from abroad in the district
रायबरेली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच विदेश से 150 यात्री जिले में पहुंच गए है। करीब 13 दिन में पहुंचे इन विदेशियों में अरब देशों से आए 78 लोगों के मोबाइल बंद हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स ट्रेसिंग न हो पाने के कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इन विदेशियों की ट्रेसिंग के लिए ब्लॉकों की टीमों को लगाया गया है।
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिले में विदेशों से आने वालों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। रोजाना विदेशियों के संपर्क में रहने के आदेश हैं।
विज्ञापन

आशंका होने पर दुबई से आए एक युवक की जांच कराई गई है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कोरोना वायरस के स्टेन व आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
जिले में पिछले 13 दिन में विदेश से 150 लोग आ चुके हैं। शासन से सूची मिलने के बाद कंट्रोल रूम से फोन के माध्यम से रोजाना विदेश से आए लोगों से संपर्क करके उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 विदेशियों से संपर्क हो रहा है, लेकिन मोबाइल बंद होने के बाद अरब देशों ओमान, बहरीन, कुवैत, सौदिया, मरुकट आदि देशों से आए 78 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
इससे हड़कंप की स्थिति है। इन लोगों से संपर्क करने के लिए ब्लॉक की टीमों को सूची भेज दी गई है। टीमों ने तुरंत संबंधितों से संपर्क कर सेहत की जांच के आदेश दिए हैं। (संवाद)
कहां से आए कितने विदेशी
देश संख्या
अरब देश 143
सिंगापुर 4
आयरलैंड 2
यूएसए 1
दुबई से आए संक्रमित की मां-भाई समेत 30 लोगों की जांच
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि खीरों थाना क्षेत्र के सूरजखेड़ा लोधीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। वह जल्द ही दुबई से लौटा है।
शुक्रवार को टीम ने उसके गांव पहुंचकर मां-भाई समेत 30 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए। संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
आरटीपीसीआर जांच के लिए युवक का सैंपल गुरुवार को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। देर रात तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए भी जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है। इस रिपोर्ट के आने में समय लग सकता है।
2310 लोगों की फोकस सैंपलिंग
कोरोना जांच के नोडल अफसर डॉ. ऋषि बागची ने बताया कि जिले में शुक्रवार को फोकस जांच के लिए टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा शैक्षिक संस्थाओं में पहुंचकर सैंपलिंग की।
2310 लोगों की जांच कराई गई। इसके अलावा सामान्य टीमों ने जिले भर में 2600 से अधिक लोगों की जांच की है। तीन दिन पहले फोकस जांच के लिए भेजे गए सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जिले में करीब 150 लोग विदेश से आए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से संपर्क करके सभी की सेहत पर नजर रखी जा रही है। करीब 78 लोगों के मोबाइल बंद होने के कारण ब्लॉक की टीमों को उनके घर भेजकर संपर्क किया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिए जिला पूरी तरह से तैयार है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed