{"_id":"5d866ce78ebc3e93a170bd53","slug":"15-goat-theft-raibaraily-news-lko4828379143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर बंधी 15 बकरियों को जीप पर लादकर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर बंधी 15 बकरियों को जीप पर लादकर भागे चोर
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गुंडा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दरवाजे पर बंधी बकरियों को जीप पर लादकर भाग गए। घटना की जानकारी पर यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
चोरी गईं बकरियों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रसूलपुर गुंडा गांव निवासी जागेश्वर पासी की 15 बकरियां दरवाजे के बाहर बंधी थी। रात में जीप सवार चोरों ने बकरियां गाड़ी में भर लिया। इसी बीच जागेश्वर पासी की नींद खुली तो उसने शोरगुल मचाया।
इससे पहले कि ग्रामीण मौके पर पहुंचते चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जागेश्वर का कहना है कि आए दिन गांव में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की ढिलाई की वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि चोरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।