{"_id":"5e7e1e1f8ebc3e78ac7e993f","slug":"145-bed-isolation-and-16-bed-quarantine-ward-ready-raibaraily-news-lko5155056137","type":"story","status":"publish","title_hn":"145 बेड के आइसोलेशन वार्ड व 16 बेड का क्वारंटीन वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
145 बेड के आइसोलेशन वार्ड व 16 बेड का क्वारंटीन वार्ड तैयार
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कठोर कदम उठाया है। यूं तो जिले में अब तक एक भी रोगी नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियातन 145 बेड के आइसोलेशन वार्ड व 16 बेड का क्वारंटीन वार्ड तैयार कराया गया है। जिला अस्पताल और रोहनियां में मरीजों और पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सभी स्थानों पर आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त भी किए गए हैं।
जिला अस्पताल में अब तक 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। अब जिला महिला अस्पताल में भी 15 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। ऊंचाहार तहसील के रोहनियां सीएचसी में मरीजों के लिए 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
यहां मरीजों का इलाज करने में लगे स्टाफ के लिए भी 12 बेड का अगल से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल सलोन में 40 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। जिले की सभी सीएचसी में दो-दो बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है।
विज्ञापन
मुंशीगंज स्थित कृपालु इंस्टीट्यूट में 16 बेड का क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। खजूरगांव में भी 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से किसी भी बड़ी आपदा से निपटने के लिए पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन वार्ड तैयार कराए गए हैं। कुछ प्रस्तावित स्थलों पर भी जल्द ही आइसोलेशन वार्ड बनवाए जाएंगे।