फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   युवक की कनपटी पर असलहा तान 23 हजार रुपये लूटे

युवक की कनपटी पर असलहा तान 23 हजार रुपये लूटे

Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
युवक की कनपटी पर असलहा तान 23 हजार रुपये लूटे
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर असलहा सटाकर 23 हजार रुपये लूट लिए। हद तो तब हो गई, जब युवक शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन उसकी एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई। उल्टा पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करने लगी। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि कोतवाल मामले को दबाने के लिए जांच करके कार्रवाई करने की बात कहकर मामले में टरका रहे हैं।
विज्ञापन



डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे जबर मजरा मीरनपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार का आरोप है कि वह 19 मार्च को बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में दो लोग मिले और उससे रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर युवकों ने उसकी कनपटी पर असलहा सटा दिया और जेब में रखे 23 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन



वह इस मामले की शिकायत लेकर कोतवाल के पास पहुंचा तो उसे जांच करने का भरोसा दिया। इसके बावजूद अब तक प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस का जिस तरह का रवैया है, उससे नहीं लगता कि न्याय मिल पाएगा। एसपी ने प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। कोतवाल को मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed