फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ध्वस्त किए गए विजयवाड़ा की तर्ज पर बने दोनों गेट

ध्वस्त किए गए विजयवाड़ा की तर्ज पर बने दोनों गेट

Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ध्वस्त किए गए विजयवाड़ा की तर्ज पर बने दोनों गेट
रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर करीब दस साल पहले ही लाखों की लागत से विजयवाड़ा स्टेशन की तर्ज पर बने दोनों गेट शनिवार को ध्वस्त कर दिए गए। इन गेटों को तोड़ने में काफी मशक्कत की गई। स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत अब नए गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन



रायबरेली जंक्शन पर स्टेशन की मुख्य बिल्डिंग के सामने सड़क किनारे आने-जाने वाले रास्ते पर दो गेट का निर्माण वर्ष 2008-09 में कराया गया था।


इन गेटों की डिजाइन के लिए देश के कई हिस्सों का दौरा भी किया गया था। इसके बाद विजयवाड़ा की तर्ज पर गेट की डिजाइन तैयार हुई थी।


नए गेट बने तो उनके नामकरण पर भी काफी चर्चा हुई और अलग-अलग नाम की मांग की गई, लेकिन गेटों पर सिर्फ रायबरेली जंक्शन लिखा गया।


इस समय करोड़ों की लागत से रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण चल रहा है, जिसमें ये दोनों गेट बाधक बन रहे थे। इस पर दोनों गेट ढहा दिए गए।


रेलवे के आईओडब्ल्यू अरुण कुमार का कहना है कि सौंदर्यीकरण के तहत नए गेट बनाए जा रहे हैं। पुराने गेट तोड़कर इन रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। एक नया गेट पार्सल ऑफिस के पास लगभग बनकर तैयार है, जबकि दूसरा गेट मंदिर के पास बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed