{"_id":"5a45400c4f1c1b001c8bb6fc","slug":"141514487820-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट वालीबाल के लिए जिले की टीम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट वालीबाल के लिए जिले की टीम तैयार
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्टेट वॉलीबॉल के लिए जिले की टीम तैयार
रायबरेली। देवरिया में 3 से 7 जनवरी तक होने वाली 66वीं उत्तर प्रदेश सीनियर स्टेट वालीबाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले की पुरुष टीम तैयार कर ली गई है। टीम के गठन के लिए गुरुवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयन कर टीम बनाई गई। यह टीम 2 जनवरी को देवरिया के लिए रवाना होगी।
जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हेमचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में ज्ञान प्रकाश, गगन सिंह, अमरेंद्र यादव, अनुराग यादव, सत्यम तिवारी, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, विनीत कुमार सिंह, आलम खान, राघवेंद्र यादव, सचिन सिंह, वीर बहादुर सिंह शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों में अंकित राठौर, संदीप मौर्या, विवेक साहू, अंकुर सिंह, मेहताब अली का चयन किया गया। टीम के कोच अखंड प्रताप सिंह रहेंगे।