{"_id":"5a2594c14f1c1b59678c0196","slug":"141512412353-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीएचसी में संचालित होंगी आयुष अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीएचसी में संचालित होंगी आयुष अस्पताल
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष अस्पताल को पीएचसी में मर्ज करने पर नाराजगी
रायबरेली। शासन ने आयुष चिकित्सालयों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मर्ज कर दिया है। ऐसी स्थिति में अब पीएचसी व सीएचसी में ही ये अस्पताल संचालित होंगे। इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। जानकारी होने के बाद आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने सोमवार को बैठक करके आदेश का विरोध किया। साथ ही 6 दिसंबर को डीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
प्रदेश सरकार ने आयुष चिकित्सालयों को स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी और सीएचसी में संचालित करने का आदेश दिया है। सोमवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कार्यालय में संघ की बैठक हुई। सचिव डॉ. रमाशंकर ने कहा कि आयुष विभाग को नष्ट करने की नीयत से साजिश रचकर ऐसा किया गया है। इसका विरोध किया जाएगा। मंडलीय सचिव डॉ. प्रज्ञानंद गौतम ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से गांव क्षेत्र में लोगों को मिलने वाली आयुष की सुविधाएं अब आसानी से नहीं मिल सकेंगी। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आदेश के विरोध में 6 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर डॉ. सुरेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।