{"_id":"5a24472b4f1c1bc9678bfc3e","slug":"141512326955-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगहन मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगहन मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगहन मास की पूर्णिमा पर किया गंगा स्नान
डलमऊ (रायबरेली)। अगहन मास की पूर्णिमा के अवसर पर दूरदराज से आए तमाम श्रद्धालुओं ने अव्यवस्थाओं के बीच गंगा में डुबकी लगाई और गंगा तट के किनारे स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की। डलमऊ गंगा तट के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट आदि के साथ लगभग एक दर्जन घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु शनिवार देर शाम को गंगातट डलमऊ पहुंचकर गंगा मैया के जयकारों के साथ अर्द्धरात्रि से ही गंगा में स्नान प्रारंभ कर दिया। स्नान का यह कार्यक्रम रविवार को देर शाम तक चलता रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अव्यवस्थाओं के क्रम में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं को कीचड़ भरी सड़कों से गुजारना पड़ा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की गड्ढा युक्त सड़कों पर भारी समस्या का सामना करना पड़ा। ऊबड़-खाबड़ और गंदगी युक्त घाटों पर श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए मजबूर होना पड़ा। क्षेत्रीय प्रशासन और नगर पंचायत की अव्यवस्था के कारण गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु ठंड से कांपते हुए नजर आए।