{"_id":"5a24434c4f1c1b193e8b67cf","slug":"141512325964-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट के कारण युवकों की शादी वाले नहीं आते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट के कारण युवकों की शादी वाले नहीं आते
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से नहीं आते शादी वाले
रायबरेली। लालगंज तहसील क्षेत्र के बाजपेयीपुर मजरे साेंडासी गांव में ग्रामीणों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। इससे खफा ग्रामीणों ने रविवार को ब्रह्म समाज अधिकार रक्षा मंच के तत्वावधान में सांकेतिक अनशन किया। कहा कि पेयजल की समस्या से यहां के युवकों से कोई शादी करने के लिए नहीं आता। यह समस्या कई सालों से है। इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर डीएम तक से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पांडेय, मृत्युंजय कुमार दीक्षित, महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि गांव में पेजयल की समस्या कई सालों से है। इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, जो दूषित पानी उगल रहे हैं। ज्यादातर पानी की टंकियां खराब है, जिन्हें ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण देव कुमार त्रिपाठी, महेंद्र कुमार शुक्ला, विशंभर नाथ मिश्रा, कड़ेदीन, बंशीधर माली, देवीशंकर दीक्षित ने कहा कि गांव में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग युवकों की शादी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भयंकर हो जाती है। शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई तो सभी ग्रामीण सामूहिक रूप से आंदोलन करेंगे।