{"_id":"5a15c6a94f1c1b3c3d8b9216","slug":"141511376553-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिकप सवार की मौत, सात श्रमिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पिकप सवार की मौत, सात श्रमिक घायल
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार की मौत, सात श्रमिक घायल
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सूची के अंतर्गत मंगलवार रात ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअपसवार एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन में भर्ती कराया गया है। सभी श्रमिक पिकअप पर सवार होकर सलोन जा रहे थे। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप प्राइमरी स्कूल की दीवार से जा टकरा गई। इससे दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पिकअप पर सवार होकर आठ श्रमिक सलोन की ओर जा रहे थे। सूची चौराहे पर पिकअप खड़ी कर चालक एक दुकान पर चला गया, जबकि श्रमिक उसी पर सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सड़क किनारे बने प्राइमरी विद्यालय सूची के भवन में जा घुसी। इससे विद्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप पर सवार मुकेश, इंद्रपाल, रामऔतार, रामप्रसाद, अशोक, धर्मवीर, विजयपाल बिहारी निवासी चुरई गनपतपुर मीरगंज जिला बरेली व कल्लू निवासी भवनपुर जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी सलोन भेजा। जहां कल्लू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कल्लू की मौत हो गई। पुलिस चौकी सूची प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।