फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले में बदलते मौसम में बढ़ा संक्रामक रोग का प्रकोप

जिले में बदलते मौसम में बढ़ा संक्रामक रोग का प्रकोप

Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिले में बदलते मौसम में बढ़ा संक्रामक रोग का प्रकोप
बुखार से बच्ची व वृद्धा समेत 4 की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में कभी डेंगू तो कभी संक्रामक रोग से लोगों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। 24 घंटे के अंदर बच्ची और वृद्धा समेत चार लोगों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोग बुखार के अलावा, सर्दी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए बदल रहे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है।
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के नवाबगंज की रहने वाली अनीसा बानो (8) को कई दिन से बुखार आ रहा था था। हालत गंभीर होने पर उसे शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सलोन तहसील क्षेत्र के सूची की रहने वाली रामपती (54), ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव की रहने वाली ऊषा देवी (40) और लालगंज की रहने वाली रानी (70) को भी बुखार से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इन तीनों की मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीरबल का कहना है कि मौसम में बदलाव हुआ है। इसी वजह से बुखार के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। रात में खुले में न सोएं। ठंडा पानी न पिएं। सावधानी बरतने से बुखार, सर्दी, जुकाम से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


डेंगू से मौैत की सूचना पर गांव पहुंची टीम
सदर तहसील क्षेत्र के डिडौली के रहने वाले एक व्यक्ति की डेंगू से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने मृतक के परिवारीजनों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां वितरित की। गौरतलब है कि इस गांव के रहने वाला एक व्यक्ति डेंगू की चपेट में आ गया था। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था
सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल व सीएचसी-पीएचसी पर बुखार समेत अन्य रोगों से पीड़ित रोगियों के इलाज की व्यवस्था कर दी गई है। दवाइयां उपलब्ध करा दी गई हैं। जहां पर भी डेंगू या फिर बुखार जैसी बीमारी फैलने की सूचना मिलती है, टीम मौैके पर भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed