फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मवेशियों को खुरपका, मुहपका से बचाने की तैयारी

मवेशियों को खुरपका, मुहपका से बचाने की तैयारी

Fri, 15 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों को खुरपका, मुहपका से बचाने की तैयारी
6.89 लाख मवेशियों को लगाए जाएंगे टीके
विज्ञापन

रायबरेली। मवेशियों को खुरपका, मुंहपका से बचाने के लिए 6.89 लाख बेजुबानों को 16 सितंबर से टीके लगाने का अभियान चलेगा। इसके लिए जिला मुख्यालय से वैक्सीन सभी अस्पतालों में भेज भी दी गई है और चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। सीवीओ डॉ. जीबी सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
पशुपालन विभाग के अफसरों के मुताबिक खुरपका, मुंहपका होने से पशु की जहां मौत होने का खतरा रहता है, वहीं दूध उत्पादन कम हो जाता है। साल में दो बार पशुओं में टीके लगाए जाते हैं। टीका लगाने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इस बार छह लाख 89 हजार पशुओं को टीका लगाया जाना है। इसके लिए इतनी ही वैक्सीन शासन से यहां पर भेजी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीबी सिंह ने बताया कि 16 सितंबर से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसमें जिले के 38 पशु चिकित्सालयों में तैनात डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी घर-घर जाकर टीके लगाएंगे। ये टीके फ्री में लगेेंगे। उन्होंने बताया कि चार वर्ष के उम्र के मवेशी या फिर आठ माह की गर्भ वाले मवेशियों के टीके नहीं लगाए जाएंगे। टीका लगाने से मवेशी का नुकसान हो सकता है। पशुपालक भी इस बात का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन


टीकाकरण के लिए खुला नियंत्रण कक्ष
रायबरेली। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने कहा है कि जिले में पशुओं को खुरपका, मुंहपका से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण के लिए यदि किसी गांव में पशुपालन विभाग की टीम नहीं पहुंच रही है तो इसकी किसान शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए जनपद स्तर पर नियंत्रण कक्ष मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय विकास भवन में स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष न0 0535-2203648 तथा मो0 8765957927 है। जनपद स्तर पर संयुक्त निदेशक डॉ. आरएन सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड स्तर पर संबंधित उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed