{"_id":"59bacb994f1c1b8a688b4987","slug":"141505414041-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण में अर्पित और वाद विवाद में सिद्वार्थ सिंह अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण में अर्पित और वाद विवाद में सिद्वार्थ सिंह अव्वल
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण में अर्पित ने सबको पछाड़ा
रायबरेली। जेसीआई की ओर से रोटरी सेवा सदन में गुरुवार को विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों के बीच भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। लैंगिक समानता विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अर्पित श्रीवास्तव प्रथम, आशीष दीक्षित द्वितीय एवं उदय सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय नोटबंदी उचित या अनुचित में (विपक्ष) में सिद्धार्थ सिंह प्रथम को पुरस्कार, यश कसौधन को द्वितीय और अभिनव बाजपेयी को तृतीय पुरस्कार मिला। पक्ष में प्रथम पुरस्कार श्रेया सिंह को मिला। द्वितीय पुरस्कार आंचल सिंह एवं तृतीय पुरस्कार सोनम सिंह को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएल चांदवानी ने कहा कि इस मंच के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखारने का बहुत ही सराहनीय कार्य जेसीआई कर रही है। सभी बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जेसीरेट रजनी कंसल ने किया। अंत में सभी का धन्यवाद सुशील ने ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रभात श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शरद चौधरी एवं जेसी शिवम, पूजा श्रीवास्तव, राकेश चंदनानी आदि उपस्थिति रहे।