{"_id":"59b6d73f4f1c1bf67f8b6011","slug":"141505154879-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज क्षेत्र के पूरे मंतुरिया गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज क्षेत्र के पूरे मंतुरिया गांव का मामला
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या आरोपियों पर कार्रवाई न होने से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
रायबरेली। पूरे मंतुरिया मजरे कुंडवल गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बालक की हत्या कर दी गई, बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान बालक की मां रोते-रोते जमीन पर गिर पड़ी। सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सबको शांत कराया।
पूरे मंतुरिया मजरे कुंडवल के शत्रोह्न ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उसके बेटे करुणा शंकर (9) की 02 सितंबर 2017 को हत्या कर दी गई। लालगंज कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई। पुलिस प्रकरण को दबाने की कोशिश कर रही है। घटना से खफा परिवारीजन और ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने लालगंज पुलिस से बात करके प्रकरण की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हो सका।