{"_id":"5f2228208ee094eb82ede74a0c8d6535","slug":"14-house-burn-three-injurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घर जले, तीन ग्रामीण झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घर जले, तीन ग्रामीण झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादीपुर कोटवा गांव में हरवेंद्र के घर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
जिस समय आग लगी, तेज हवा चल रही थी। इससे आग फैलने लगी। देखते ही देखते
आसपास के 13 अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना से
ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के तमाम लोग एकत्र हुए। इसकी जानकारी
फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके साथ ही लोग आग बुझाने में जुट गए। कुछ लोग
पानी डालकर आग बुझा रहे थे तो कुछ घरोें से सामान निकाल रहे थे। राहत कार्य
के दौरान रामदुलारी, कमलेश और दिनेश आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना
के करीब एक घंटे बाद रायबरेली और सलोन से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां
पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। घरों में रखा अनाज, कपड़ा,
बर्तन समेत 20 लाख रुपये का सामान जल गया। हादसे में हरवेंद्र का एक बछड़ा
जिंदा जलकर मर गया, जबकि गिरधारी की गाय झुलस गई। सूचना पर राजस्व कर्मचारी
अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस
अध्यक्ष यादवेंद्र तिवारी, महामंत्री मजहर अली और न्याय पंचायत अध्यक्ष
इकबाल अहमद भी मौके पर पहुंचे।