फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   138 teachers were transferred mutually

Raebareli News: 138 शिक्षकों के हुए परस्पर तबादले

Thu, 12 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 12 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
138 teachers were transferred mutually
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में परस्पर तबादलों की प्रक्रिया चल रही है। अंतरजनपदीय के बाद अंत:जनपदीय यानी जिले के भीतर परस्पर तबादले की सूची फाइनल हो गई है। जिले के 607 अध्यापकों ने आवेदन किया था, जिनमें महज 138 शिक्षकों को सफलता मिली है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों के 69 पेयर (जोड़ा) बने हैं, जिनके विद्यालयों में अदला-बदली होगी। कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह काम हर हाल में 15 जून तक पूरा कराना होगा। ग्रीष्मावकाश के दौरान पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके लिए दो प्रकार के परस्पर तबादले होने हैं।
विज्ञापन


प्रथम चरण में अंतरजनपदीय यानी जिले के बाहर पारस्परिक स्थानांतरण हुए। दूसरे चरण में अंत:जनपदीय यानी जिले के भीतर परस्पर तबादले हो रहे हैं। जिले के भीतर जिन शिक्षकों के तबादले होने हैं, उनके पेयर बनने के बाद सूची जारी होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला समन्वयक (एमआईएस) अविलय सिंह ने बताया कि जिले के भीतर परस्पर तबादले के लिए 607 अध्यापकों ने आवेदन किया था। इन शिक्षकों में 69 पेयर (जोड़ा) ही बन सके, जिससे परस्पर तबादले का लाभ 138 शिक्षकों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिले के भीतर परस्पर तबादले की सूची आने के बाद कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाना है, उनके पेयर का सत्यापन और पत्रावलियों का परीक्षण कराना होगा। कार्यमुक्त करने के साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का काम 15 जून कर पूरा करना है। अगर किसी प्रकरण में कोई गड़बड़ी मिलेगी तो संबंधित शिक्षक का पारस्परिक स्थानांतरण रोक दिया जाएगा।





अंतरजनपदीय वाले शिक्षक कार्यमुक्त

अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण यानी कि गैर जिलों के लिए जिन शिक्षकों का तबादला हुआ है, उन सभी शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। अंतरजनपदीय के लिए 305 शिक्षकों ने आवेदन किए थे, जिनमें से सिर्फ 113 शिक्षकों को लाभ मिला था। इन सभी 113 शिक्षकों को तय तिथि 5 जून तक तबादले वाले जिलों के लिए कार्यमुक्त किया जा चुका है। इनके स्थान पर गैरजिलों से आए शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में अभिलेखों का परीक्षण कराने के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बीएसए ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed