फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए सोनिया का समर्थन: मनोज

सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए सोनिया का समर्थन: मनोज

Fri, 03 May 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए सोनिया का समर्थन: मनोज
सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए सोनिया का समर्थन : मनोज
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को लोहिया मैदान में आयोजित विशाल सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रियंका वाड्रा ने शिरकत की और समाजवादियों से समर्थन व सहयोग मांगा।

लाल टोपी लगाए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं अखिलेश यादव, प्रियंका वाड्रा, मनोज पांडेय जिंदाबाद के नारों के साथ सोनिया गांधी को समर्थन देने का विश्वास दोनों हाथ उठाकर दिलाया।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका नेे कहा कि आज इस चुनाव के वक्त पर समाजवादी पार्टी ने उनका समर्थन व सहयोग किया उसे जीवन भर याद रखूंगी और संकट व सहयोग में आपके साथ खड़ी रहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि समाजवादियों ने सदैव सांप्रदायिक शक्तियों को कमजोर करने और सेर्कुलर ताकतों को मजबूत करने के लिये त्याग एवं नुकसान सहकर भी सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ मदद करने का काम किया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं चाहते कि रायबरेली में सांप्रदायिक शक्तियां मजबूत हो और इसलिए पार्टी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी सोनिया गांधी का समर्थन एवं मदद करने का काम करेगी।

इस मौके पर सुरेंद्र यादव, आरपी यादव, कोषाध्यक्ष रवींद्र पांडेय, प्रदेश सचिव पिछड़ा शिवेंद्र नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed