फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मेले में आए झूला व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत

मेले में आए झूला व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेले में आए झूला व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक झूला व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह मेला परिसर में उसका शव मिलने से दहशत फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झूला व्यवसायी बाराबंकी जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन



कस्बा तिलोई स्थित बाबा शहीद मर्दशाह के सालाना उर्स पर आयोजित मेले में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी कन्हैयालाल (50) झूला लगाए था। रविवार को मेला प्रांगण में झूला लगाकर उसने अपने धंधे की शुरुआत की थी। सोमवार की सुबह झूले के नीचे उसका शव मिला तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



मेला के दुकानदारों ने इसकी सूचना उर्स कमेटी व पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही झूला व्यवसायी की मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed